कॉकरोच जनता पार्टी :  राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकारी एक्शन शुरू, x अकाउंट बंद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। 16 मई को बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी है. एक हफ्ते के भीतर ही पार्टी “टॉक ऑफ द कंट्री” बन गई, लेकिन अब इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई शुरू हो गई है.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए X को CJP का अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. अब खबर है कि पार्टी का Instagram अकाउंट भी बंद किया जा सकता है.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, Ministry of Electronics and Information Technology ने IT Act 2000 की धारा 69(A) के तहत X को अकाउंट बंद करने का आदेश दिया. यह सिफारिश IB की ओर से की गई थी. एजेंसी का कहना था कि अकाउंट पर पोस्ट किया जा रहा कंटेंट देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. खासतौर पर युवाओं के बीच इसका कंटेंट तेजी से वायरल हो रहा था.

IT Act की धारा 69(A) सरकार को यह अधिकार देती है कि वह ऐसे ऑनलाइन कंटेंट को हटाने या ब्लॉक करने का आदेश दे सके, जिससे देश की सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो. आदेश न मानने पर प्लेटफॉर्म्स पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

CJP का पुराना X अकाउंट सिर्फ भारत में ब्लॉक किया गया है, जबकि दूसरे देशों में वह अब भी सक्रिय है. अकाउंट बंद होने से पहले उसके करीब 90 हजार फॉलोअर्स थे. 21 मई को ब्लॉक होने के कुछ देर बाद ही पार्टी ने नया अकाउंट “Cockroach Is Back” नाम से बना लिया. बायो में लिखा गया- “Cockroach Don’t Die”. 22 मई तक इस नए अकाउंट पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे.

वहीं, CJP का Instagram अकाउंट अभी भी सक्रिय है, जहां करीब 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सरकार इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

X के नियमों के अनुसार किसी अकाउंट को तभी ब्लॉक किया जाता है, जब किसी अधिकृत एजेंसी की ओर से वैध कानूनी अनुरोध मिले और अकाउंट स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करता पाया जाए.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cockroach Janata Party: Citing national security

More Stories

खास खबर

बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत: 28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमती

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने […]

Read More
खास खबर

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बना चुके डॉ. पंत पिछले कई दशकों से प्रकृति बचाने की मुहिम में जुटे हैं। वर्ष 1988 से वे हर साल अपने निजी खर्च पर लोगों को पेड़-पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे […]

Read More
खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More