अगले सप्ताह से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता  

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी। इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है। मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश होने के लिए बादल का बनना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश भर के किसी भी इलाकों में अभी बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cold likely to increase with rain and snowfall in hilly areas of Uttarakhand from next week dehradun news Uttrakhand news Weather alert

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More