कैश डिलीवरी वाहन के सिक्योरिटी गार्ड की रायफल से चली गोली से सहकर्मी की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार । हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के बाहर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर कैश डिलीवरी वाहन के सिक्योरिटी गार्ड की रायफल गिरने से चली गोली लगने से उसके सहकर्मी की मौत हो गई। ज्वालापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। बैकों से कैश लाने-लेजाने का कार्य करने वाली अंबे सिक्योरिटी का कैश डिलीवरी वाहन शाम को कैश छोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रेमनगर आश्रम पहुंचा था। बैंक में कैश जमा कराने के बाद सिक्योरिटी कर्मचारी वापस जाने लगे थे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र निवासी रावली महदूद ने वाहन से अपनी लाइसेंसी रायफल उठाई। जैसे ही रायफल उठाई तो वह नीचे गिर गई। रायफल नीचे गिरते ही गोली चलने से पास में ही खड़े कर्मचारी आदित्य के पेट में जा लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ कर्मचारी को कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रायफल गिरने से गोली कैसे चल गई, इस संबंध में जांच कराई जाएगी। कर्मचारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Colleague killed by bullet fired from rifle of security guard of cash delivery vehicle haridwar news security guard of cash delivery vehicle Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More