आप आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल कोठियाल बने भाजपाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने दिलाई भाजपा की सदस्यता  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक भी विधानसभा सीट नहीं जीता पाने वाले तथा आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज अपने समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया हैं।  

बताते चलें कि कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा भी घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाई, जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही प्रदेश के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए आज अपने कुछ समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। बहरहाल आम आदमी हो या खास, सत्ता का आनंद भला किसे नहीं पसंद होगा। सम्भतः यही कारण हो कि कभी मुख्यमंत्री की दौड़ में सम्मिलित रहे कोठियाल आज प्रतिद्वंद्वी की ही शरणागत हो गए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं एवं […]

Read More
उत्तराखण्ड

डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है।  जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पुर्ननिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितो के बीच मनाई दिवाली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र […]

Read More