आम जनता की मदद करना सराहनीय कार्य: बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। समाज सेवी संगठन यूके को नगर के समाजसेवियों के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने अपने कैंप कार्यालय में डेंगू से बचाव हेतु सामग्री उपलब्ध कराई।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि कोरोना काल में समाजसेवी संगठन यूके की टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना जो कार्य किए वह अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन जिनकी मदद से आम जनता तक सहायता पहुंचती है उन्हें सहयोग किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इस दौरान संगठन के सदस्य हेमंत गोनिया ने प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया की सराहना करते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही लोगों को मदद करते आए हैं। जिन समाजसेवियों ने संगठन को सामग्री उपलब्ध कराई उनमें दीपक बल्यूटिया के साथ ही मयंक शर्मा, प्रमोद तोलिया, मनु शर्मा, भूपाल सिंह मेहता, इंजीनियर दिनेश सिंह, कमल कफलटिया, राजेंद्र प्रसाद मेलकानी और पूर्व पार्षद दिनेश बिष्ट शामिल हैं। जो सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई गई उसमें 1फार्किंग मशीन, 12 दराती, 6 पंजे, 12 दस्ताने, 4 सेनेटाइजर मशीन, 100 लीटर सेनेटाइजर,  1200 मास्क हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन तिवारी, हरीश रावत, मनोज बल्यूटिया, पियूष बल्यूटिया, वीरेंद्र जग्गी, कुणाल गोस्वामी, कुबेर बिष्ट,  राजू धामी आदि मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More