पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर एक स्वर में केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।
 
कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
 
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई आज चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है।देश का आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है और भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
 
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इं. सुमित कुमार, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी,विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह,राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमन्त पंत, राजू बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Burns Effigy of BJP Government Congress Burns Effigy of BJP Government Against Rising Petrol and Diesel Prices Congress Party News Haldwani news Protest Against Rising Fuel Prices uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी न्यूज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More