नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

रूद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। 

 
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा देश के 551 शहरों तथा विदेशों के 14 शहरों में आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में भारी लापरवाही, अकर्मण्यता और अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं के कारण देश की शिक्षा व्यवस्था की साख प्रभावित हो रही है और छात्रें का भविष्य संकट में पड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में भी पेपर लीक की घटनाओं के बाद परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन दो वर्ष के भीतर ही फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के पेपर लीक प्रकरण के बाद गठित उच्च स्तरीय समिति ने परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित कराने की सिफारिश की थी।एनटीए द्वारा इस दिशा में व्यवस्था विकसित करने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और समन्वय की कमी के चलते यह योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास सक्षम एजेंसियां और मजबूत प्रशासनिक तंत्र होने के बावजूद लगातार पेपर लीक की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड समेत देश के कई राज्यों में समय समय पर पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर प्रभावी रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में सक्रिय निजी माफिया समूह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पेपर लीक का नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मेहनत करने वाले छात्रें के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। 
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पुतला फूंकने वालों में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, गोपाल भसीन, रामस्वरूप भारती, संजय ठुकराल, विक्रम सिंह विर्क, इंद्रजीत सिंह पार्षद, बाबू खान पार्षद, अशफाक अंसारी पार्षद, भूपेश सोनी, सतनाम सिंह, विक्रम सिंह, रामसेवक कोली, अमित कोली, प्रकाश दास, देवेंद्र कुमार, गगन ग्रोवर, संजीव नदी, रवि विश्वास, मोहन कुमार पूर्व पार्षद, सुरेश यादव ,महेश कोली, दिनेश कोली, अबरार अंसारी पूर्व पार्षद, आबिद हुसैन, नरेश राय, ओमप्रकाश गंगवार, संजीव राठौर, ललित बिष्ट, जमी चंदा, दीपक सागर, आनंद शर्मा, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार, राहुल प्रजापति, कुंवर पाल कोली, रमन विश्वास, राजवीर सिंह विर्क, महेंद्र पाल, परवेज कुरैशी पार्षद, आदेश गंगवार ,अशोक रस्तोगी, राधेश्याम बंसल, सुख सिंह, छत्रपाल गंगवार, किशोर हालदार, हरप्रीत सिंह विर्क, आकाश भुसरी, दानवीर कोली, राकेश कोली, बबलू कोली, कन्हैयालाल, गब्बर कोली, रघुवीर कोली, आशीष श्रीवास्तव, असित बाला, रणजीत तिवारी, राजू ,फैज खान, जाकिर राजा, संजीव गुप्ता ,कमलेश कीर्तनीय, बलराम ढाली, राज राय, आकाश बाटला, सुखवंत सिंह विर्क, अनिकेत तनेजा, उमा सरकार, मनीष ठुकराल, संजय आइस, अक्षय मदन, हिम्मत राम कोली, प्रीति साना, सुनील चुग , तरुण मंडल, विशाल शिकारी, अंकित बतला, अिखलेश बैरागी, सुरेश कुमार, रामकुमार गुप्ता,अजय नारायण, राजेश ग्रोवर, शिवकुमार शिबू, अशोक यादव, मनोज, मुकेश कुमार, अिखल, रामकुमार, मोहन, राजेश पटेल, रिंकू, महेश, योगेंद्र, विशेष, सतीश, मोहित, चोखे लाल गंगवार, राहुल सिंह, सत्यम पटेल, सुमित निषाद, राज गुप्ता, राजू सिंह, संजीव गुप्ता, संजीव लाल, राजाराम, बृजेश ठाकुर, चेतराम, हेतराम, गंगाराम, राजू गुप्ता, केशव कोली, रणजीत, मुरारी, धर्मेंद्र, वीरेंद्र कोली, अमित, रविंद्र गुप्ता, सुनील, प्रदीप यादव, हरीश, संत राम, कमल सैनी, गौतम घरामी, अजय वैद,सत्यजीत, विकास, भुकन लाल, रिषभ गुप्ता, आकाश गुप्ता, आजम खान आदि शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress staged a strong protest and burnt the effigy of the Central Government Congress staged a strong protest and burnt the effigy of the Central Government in the NEET UG exam paper leak case NEET UG exam paper leak case rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण फूंका केन्द्र सरकार का पुतला रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More