भाजपा नेता द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला   

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड के चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कांग्रेस जनों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा का पुतला फूंका।

इस दौरान एकजुट हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने से स्पष्ट हो गया कि सत्ता पक्ष के लोगों को कानून का कोई भय नहीं है। गुस्साए कांग्रेसियों ने नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन कर शर्मसार करने वाली घटना की घोर निंदा की। उन्होंने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत की तुरंत गिरफ्तारी और नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री से इस्तीफा देनै की मांग की। कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता द्वारा किये गए कुकृत्य ने बता दिया कि प्रदेश की बेटियां कही भी सुरक्षित नही हैं, सत्ता का नशा भाजपा नेताओं में इस कदर हावी है कि वे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा भूलते हुए बेटियों पर लगातार जुल्म करने पर आमादा है। ऐसा प्रतीत हो रहा जैसे बेटियों के साथ जुल्म के लिये भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की मौन स्वीकृति हो। भाजपा राज में महिलाएं-बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नही है, भाजपा नेताओं द्वारा लगातार प्रदेश को शर्मसार करने का कुकृत्य किया जा रहा बेटियों पर लगातार जुल्म किया जा रहा। प्रदेश की कानून व्यवस्था भाजपा राज में पूरी तरह से चरमरा गई है। धाकड़ धामी राज मे देवभूमि दिन प्रतिदिन शर्मसार होती जा रही। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देते हुए दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत की गिरफ्तारी और नाबालिक बिटिया को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

प्रदर्शन कर रहें लोगों में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, प्रदेश महामंत्री शोभा बिष्ट, पार्षद नीमा भट्ट, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, महानगर महामंत्री विनोद कुमार पिन्नु, कोषाध्यक्ष कन्नू परगाई, युवक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हेमन्त साहू, सरदार सतनाम सिंह, संदीप भैसोड़ा, अशोक जोशी, राजेंद्र बिष्ट, चंपा चिलवाल, गीता बहुगुणा, पुष्पा नेगी, कमला तिवारी, अलका आर्य, जया पाठक, प्रीति आर्या, नितिन भट्ट, गुड्डू सम्ममल, अमित रावत, कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, विक्की कोटलिया, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, विक्रम रंधावा, सुमित कुमार, तसकीन अहमद, अर्जुन राणा, आशीष कुरई, पूरन बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट, ऐडवोकेट धर्मवीर, मयंक गोस्वामी सहित अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress demonstrated and burnt an effigy in protest against the rape of a minor by a BJP leader Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More