अवैध कैसिनों में शामिल सफेदपोश लोगों का नाम उजागर करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया एसपी सिटी का घेराव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे डोलमार में कुछ दिनों पहले एक रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कैसिनों के मामले में शामिल सफेदपोश लोगों का नाम उजागर करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज एसपी सिटी का घेराव किया। शहर विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि इन अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो समाज में इसका गलत असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने कार्रवाई करते कैसिनों में शामिल हुए बड़ी संख्या में दिल्ली के युवक और युवतियों को पकड़ा, लेकिन होटल मालिक और उसको संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एसपी सिटी हरबंस सिंह का घेराव करते हुए इस पर मामले में निष्पक्ष जांच और प्रकरण के पीछे सफेदपोश लोगों के नाम उजागर किये जाए की मांग की। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस के ऊपर राजनैतिक दबाव है, जिसके चलते सफेदपोश लोग अभी भी पुलिस के पकड़ के बाहर है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं, किनकी साइलेंट पार्टनरशिप इसके पीछे है और कौन लोग रिजॉर्ट चला रहे थे, वह सब नाम सामने आने चाहिए और इस पूरे प्रकरण की निष्पक्षता पूर्वक जांच हो, नहीं तो कांग्रेस पार्टी हर सप्ताह में इस मामले को लेकर कार्यक्रम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मामले को हर पहलू को देखा जा रहा है जो भी जांच में तथ्य आएंगे उन्हीं के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress gheraoed SP City demanding to reveal the names of white collar people involved in illegal casinos Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More