हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर अंकिता को न्याय दिलाने की पुरज़ोर मांग की।
मोमबत्ती जलाकर अंकिता की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि यह मामला केवल अंकिता के साथ हुए अन्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
सुमित हृदयेश ने मांग की कि पूरे प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को उनके अपराध की कठोर से कठोर सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस की यह आवाज़ लगातार बुलंद रहती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर “अंकिता को न्याय दो” और “दोषियों को सजा दो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, अवध बिहारी शर्मा, दीप पाठक, बहादुर सिंह बिष्ट, जया कर्नाटक, भगवती जोशी, चम्पा चिलवल, राधा आर्य, रवि जोशी, मयंक भट्ट, सुहैल अहमद सिद्दीकी, सतनाम सिंह, मलय बिष्ट, जीवन कार्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आम नागरिक मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]