बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ शुरू किया चौपाल कार्यक्रम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के लिए अब कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाकर चौपाल कार्यक्रम शुरू कर दिया है। गुरुवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड स्थित सब्जी मंडी में आढ़तियों और व्यापारियों के बीच चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आज महंगाई की वजह से हर वर्ग के लिए जीवन यापन और रोजगार करना मुश्किल हो गया है। जबकि महंगाई को काबू करने का दावा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा मौन साधे खड़े हुई है। विधायक ने कहा कि उनके मंडी सभापति रहते हुए मंडी में सड़क, नलकूप, इंदिरा अम्मा कैंटीन, टीनशेड समेत सभी काम हुए। लेकिन भाजपा राज में कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी की हालत भी खराब हो चुकी है। इस सरकार ने भर्तियों में घोटाले कर योग्य युवा से उसका रोजगार भी छीन लिया। आज आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया हो चुका है। भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थानों को बेच दिया। इन्हें महंगाई के दर्द से कराह रही जनता से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर आज हल्द्वानी से चौपाल अभियान की शुरुआत हुई है आगे भी जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congress started chaupal program against BJP government by making rising inflation an issue Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More