युवती को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने दिल्ली स्टेशन से किया युवती को सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। रामनगर के मालधन क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने की कथित साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, मालधन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को पुच्छड़ी निवासी परवेज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है,शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार शाम दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती को नौकरी का झांसा देकर केरल ले जाने की तैयारी में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने केरल जाने वाली ट्रेन में सीट भी आरक्षित करा ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

एसपी डॉ. जगीश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

इधर, इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने इसे “रामनगर में केरल स्टोरी दोहराने की साजिश” बताते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Delhi station Devbhoomi News Hindi News Luring/Enticement News from the hills News From the Pahad Plot to lure and take young woman to Kerala foiled; police safely recover her from Delhi station. Uttarakhand News Plot to take to Kerala foiled police action ramnagar news Young woman safely recovered

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More