दबिश के दौरान गंभीर चोट लगने से घायल कांस्टेबल की इलाज के दौरान हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। दबिश के दौरान गंभीरचोट लगने के गंभीर नानकमत्ता थाने में तैनात कांस्टेबल धनराज सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी थी जिससे धनराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

धनराज सिंह वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में नानकमत्ता थाने में तैनात थे। घटना के बाद उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। धनराज का शव उनके पैतृक गांव रायसी पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक छा गया।उनके पिता सतवीर सिंह, माता बबली देवी, भाई मोहित और बहन निधि भावुक होते हुए रो पड़े। पुलिस लाइन से आए जवानों ने धनराज को सम्मान पूर्वक अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर सीओ नताशा सिंह, कोतवाल राजीव रौथाण सहित अन्य पुलिस अधिकारी और ग्रामीण भी उपस्थित थे। शोक सभा के बाद गमगीन माहौल में धनराज का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Constable injured due to serious injuries during the raid died during treatment nanakmatta news udham singh nagar news uttarakhand news इलाज के दौरान हुई मौत उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दबिश के दौरान गंभीर चोट लगने से घायल कांस्टेबल नानकमत्ता न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More