आयुष्मान भारत मामले में फर्जीवाड़े पर देहरादून स्थित अस्पताल का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत मरीजों के इलाज के नाम पर फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। देहरादून स्थित प्राइमस अस्पताल द्वारा योजना के अंतर्गत गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर भुगतान प्राप्त किए जाने की पुष्टि होने के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राधिकरण द्वारा ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) पोर्टल पर अस्पताल की ओर से लगाए गए क्लेम्स का ऑडिट कराया गया था। ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि अस्पताल द्वारा कई मामलों में फर्जी दस्तावेज, अपूर्ण रिकॉर्ड और नियमों के विपरीत क्लेम प्रस्तुत किए गए। कुछ मामलों में मरीजों के इलाज से संबंधित आवश्यक मेडिकल प्रमाण भी नहीं पाए गए। ऑडिट में यह भी उजागर हुआ कि कुछ लाभार्थियों के नाम पर ऐसे उपचार दर्शाए गए जो वास्तविक रूप से किए ही नहीं गए, जबकि कई केसों में निर्धारित पैकेज गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। यह सभी कृत्य आयुष्मान भारत योजना की शर्तों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लेतेहुए अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अस्पताल द्वारा दिए गए जवाब को असंतोषजनक मानते हुए प्राधिकरण ने अनुबंध निलंबन का निर्णय लिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किसी भी मरीज का इलाज नहीं कर सकेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि आगे भी अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो अस्पताल पर आर्थिक दंड, रिकवरी और स्थायी ब्लैकलिस्टिंग जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति भी कीजाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी सभी सूचीबद्ध अस्पतालों के क्लेम्स की नियमित जांच और ऑडिट जारी रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Contract of Primus Hospital in Dehradun suspended with immediate effect dehradun news Fraud in Ayushman Bharat scheme In the Ayushman Bharat scheme fraud case the contract of Primus Hospital in Dehradun has been suspended with immediate effect uttarakhand news आयुष्मान भारत मामले में फर्जीवाड़ा उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून के प्राइमस अस्पताल का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More