फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला ठेकेदार का शव, धारदार हथियार से रेता हुआ था गला

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून में निर्माणाधीन भंडारीबाग फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी  है।

शहर कोतवाल राजेश साह के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने निर्माणाधीन भंडारीबाग फ्लाईओवर के पास शव पड़ा देखा। सूचना पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त शंभू (उम्र 39 वर्ष) हाल निवासी सिंघल मंडी देहरादून मूल निवासी-बकुला पडोना कुशीनगर यूपी के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि किसी धारदार हथियार से शंभू का गला रेता गया था। पास ही पेपर काटने का चाकू भी पड़ा था। पुलिस ने शंभू की पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि ट्रैक पर जहां शव पड़ा था, उससे करीब 50 मीटर दूरी पर ही वह एक मकान में रह रहा था। मौके पर पहुंची शंभू की पत्नी निर्मला ने शव की शिनाख्त की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू पिछले चार महीने से सिंघल मंडी में पत्नी और बेटी संग किराये पर रहता था। उसके दो और बच्चे यूपी में रहते हैं। दून में पेंटर के छोटे-छोटे ठेके लेकर काम करता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार घटना के खुलासे को विभिन्न टीमें लगा दी गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Contractor's body found on railway track near flyover crime news dehradun news throat slit with sharp weapon Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More