हरिद्वार। स्कूल में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर दो परिवारों के बीच उपजे विवाद में सुभाषनगर क्षेत्र के एक कारोबारी अजय माहेश्वरी (46) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाबालिग और उसके माता-पिता समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अजय माहेश्वरी और अमित शर्मा पड़ोसी हैं। अमित शर्मा एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर तैनात है जबकि अजय माहेश्वरी कारोबारी थे। दोनों के बेटे एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं।दो दिन पहले अमित शर्मा की पत्नी के बारे में कक्षा में कुछ बच्चों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही नहीं किसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया था जिस पर टिप्पणी की जा रही थी। साथी इस बात पर अमित के बेटे का मजाक उड़ा रहे थे, जिससे वह दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने बेटे से बात की, तो मामले का पता चला। अमित शर्मा को शक हुआ कि पड़ोसी अजय के बेटे का भी इसमें हाथ है। जिससे अमित शर्मा अपनी पत्नी दीपा व बेटे के साथ पड़ोसी के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बाहर आए अजय माहेश्वरी, उनकी पत्नी और बेटे ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन अमित ने अजय का गला अपनी बाजू में दबा लिया। उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक अजय नीचे नहीं गिर गए। इसके बाद वह पत्नी और बेटे के साथ वहां से भाग गया। बदहवास परिजन अजय माहेश्वरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत और कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अजय माहेश्वरी के बेटे की तहरीर पर अमित शर्मा, उसकी पत्नी दीपा और नाबालिग बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]