बजट सत्र में पार्षदों को वित्तीय अधिकार दिये जाने की मांग पर पार्षदों ने विधायक सुमित हृदयेश का किया आभार व्यक्त  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। बजट सत्र में पार्षदों को पार्षद निधि आवंटित किये जाने की मांग हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में जोरदार तरीके से रखी। विधायक सुमित हृदयेश की इस पहल से पार्षदों में काफी उत्साह है। आज हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात कर फ़ूलमलाओ से उनका आभार व्यक्त किया।
 
इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस प्रकार से पंचायतों में प्रधानों को वित्तीय अधिकार दिये जाते है उसी तरह निकाय क्षेत्रो के सर्वागिण विकास के लिये पार्षदों को भी वित्तीय अधिकार अविलंब प्रदान किया जाना चाहिये। कांग्रेस जिलामहामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद मुकुल बलुटिया ने सभी निर्वाचित पार्षदों का स्वागत कर विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए आभार कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन किया।
 
पार्षदों के शिष्टमंडल में पार्षद भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, रवि जोशी, शकील सलमानी, हेमन्त शर्मा (मोना),  रोहित प्रकाश, राजेन्द्र जीना, मोहम्मद गुफरान, शैलेंद्र दानू, इमरान खान, हरगोविंद सिंह रावत, पंकज त्रिपाठी, एडवोकेट धर्मवीर, सलमान सिद्दीकी, मुकेश बिष्ट, समीर अंसारी, सलीम सैफी, शाजहाँ बेगम, नसरीन, लईक अहमद, हाजी राशिद, रेशमा परवीन, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, नवीन पांडे, दिवेश तिवाड़ी, जकरिया पठान, मोहम्मद शारिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुवे भविष्य में विधायक जी के नेतृत्व में हल्द्वानी के सर्वागिण विकास में अपने- अपने योगदान सुनिश्चित करने की बात कही।
 
इस दौरान पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, युवा नेता हेमन्त साहू, रमन बलुटिया, वसीम मलिक (डैनी) गजेंद्र गोनिया, जॉन्टी राणा, मोहम्मद जुबैर, नदीम सैफी, आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Councilors expressed gratitude to MLA Sumit Hridayesh Councilors expressed gratitude to MLA Sumit Hridayesh on the demand of giving financial rights to councilors in the budget session Demand to give financial rights to councilors in the budget session Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More