हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार (आज) गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा
के रहने वाले थे।
मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल (40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मंगाकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया। उसकी पत्नी रानी (35) उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। आज अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर वार्ड नंबर 56 में महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ नेत्री भागीरथी बिष्ट और शोभा बिष्ट के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विगत दिनों यहां चैन छीनने की घटनाओं अंजाम देन वाला शातिर चोर आज पुलिस जांच में पूर्व फौजी निकला। पुलिस ने उससे दो चैन और एक चोरी की स्कूटी बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी में दयाल बिहार व प्रगति […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पत्नी संग हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद आज केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे हैं। यहां सीएम ने आप […]