लालकुआं।यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर सरकार की असफलता और बेरोजगारों के साथ बार बार छल करने पर भाकपा (माले) द्वारा कार रोड चौराहा बिंदुखत्ता पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पर्चा आधे घंटे के अंदर ही परीक्षा हाल से बाहर आना साफ-सुथरी परीक्षा आयोजित कराने के यूकेएसएसएससी और उत्तराखंड सरकार के दावे पर भारी प्रश्न चिन्ह है।नकलविरोधी कानून के जरिये नकल माफिया पर नकेल कसने के उत्तराखंड सरकार के दावे को भी इस घटना ने तार-तार कर दिया है। माले के एरिया सचिव पुष्कर दुबड़िया ने कहा कि, यह बेहद शर्मनाक है कि यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया ने कहा कि अपनी नाकामी स्वीकार करने के बजाय पेपर आउट होने की तकनीकी परिभाषा समझा कर परीक्षाओं की ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। भाकपा माले नेता किशन बघरी ने कहा कि, हम साफ- सुथरी एवं नकल माफिया के प्रभाव से मुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संघर्ष कर रहे सभी युवाओं के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए उनकी मांग पूरा करने की मांग करती है। भाकपा माले ने मांग की कि, स्वतंत्र और बेदाग परीक्षा करवाने में नाकाम रहने केलिए यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया और सचिव को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए और पिछले 25 साल में हुई तमाम भर्तियों की उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
कार्यक्रम में डा कैलाश पाण्डेय, पुष्कर दुबड़िया, किशन बघरी, नैन सिंह कोरंगा, गोविन्द जीना, विमला रौथाण, निर्मला शाही, कमल जोशी, हरीश भंडारी, किशन जग्गी, राजन सिंह बोरा, श्याम सिंह बिष्ट, बिशन दत्त जोशी, वीर भद्र भंडारी, त्रिलोक राम, चन्दन राम, आनन्द दानू आदि शामिल रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]