नशे के सौदागरों पर शिकंजा, काठगोदाम में 1.155 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर को वाइल्ड लाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र (29) पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, चंपावत और संजय चंद्र (30) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, चंपावत के रूप में हुई है। मनोज के कब्जे से 609 ग्राम और संजय के पास से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : किशोर के मोबाइल-लैपटॉप से मिले 100+ अश्लील वीडियो, STF जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कुल 1.155 किलोग्राम चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 भी जब्त कर ली है। मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी धारचूला तो प्रियंका गांधी पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को तय होंगी तारीखें   

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, एसटीएफ कुमाऊं रेंज के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 1.155 kg charas 1.155 किलो चरस Crackdown on drug peddlers: Two arrested in Kathgodam with 1.155 kg of charas; Uttarakhand News crime news Devbhoomi News drug peddlers Haldwani news Hindi News Kathgodam police crackdown News from the hills News From the Pahad two accused in custody उत्तराखण्ड न्यूज काठगोदाम पुलिस का शिकंजा क्राइम न्यूज दो आरोपी गिरफ्त में नशे के सौदागर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More