“विकास की देवी” डॉ इंदिरा हृदयेश की जयंती पर स्वराज आश्रम में उमड़ा जनसैलाब 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम में भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन को याद किया।
 
जिला एवं महानगर कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नैनीताल व ऊधम सिंह नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने स्व. इंदिरा हृदयेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
 
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा स्व. इंदिरा हृदयेश का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास और जनता के अधिकारों के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
 
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इंदिरा जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि हम सभी के लिए मार्गदर्शक थीं। उनके संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी हमें निरंतर प्रेरित करती है।
 
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश एक दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने हमेशा आमजन की आवाज़ को प्राथमिकता दी और जनहित के लिए संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा इंदिरा जी का राजनीतिक जीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।
 
कार्यक्रम के अंत में स्वराज आश्रम में उपस्थित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
 
स्मृति कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, एन बी गुणवंत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कुंदन नेगी, पुष्कर दानू, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, सचिन नेगी, संजय किरौला, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र बिष्ट ‘रज्जी’, हरेंद्र बोरा, गोविंद बिष्ट, ललित जोशी, जया कर्नाटक, पार्षद नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, शाहजहां बेगम, कमला सनवाल, राजो टंडन, राधा आर्य, निर्मला जोशी, रेनू तोमर, राधा चौधरी, भगवती बिष्ट, पार्षद रवि जोशी, मुकुल बलुटिया, मोनाशर्मा, शैलेंद्र दानु, नवीन पांडे, दिवेश तिवारी, महेशानंद, इंद्र पाल आर्य, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, बहादुर बिष्ट, विनोद दानी, नेत्र जोशी, संजय रावत, कमल बोरा, रविंद रावत, अमित रावत, मनोज भट्ट, इशरत अली, सालिम सिद्दीकी, सराफत खान, विनोद कोरंगा, गौरव राणा, नितिन बलुटिया, कैलास साह, दीपक साह, डॉ बालम बिष्ट, सुरेंद्र बर्गली, राजेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र दुर्गापाल, हेमन्त जोशी, नितिन भट्ट, दीप पाठक, जगमोहन चिलवाल, नंदन दुर्गापाल,हिमांशु जोशी, मनीष गोस्वामी, हरभजन भुल्लर, नीरज तिवारी, किरन माहरा, अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, कन्नू परगाई, गोविंद बगड़वाल, नीरज मेहरा सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A huge crowd gathered at Swaraj Ashram on the birth anniversary of “Goddess of Development” Dr. Indira Hridayesh birth anniversary program Goddess of Development Dr. Indira Hridayesh Haldwani news leaders and workers became emotional in paying tribute uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जयंती कार्यक्रम विकास की देवी डॉ इंदिरा हृदयेश श्रद्धांजलि में भावुक हुए नेता व कार्यकर्ता हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More