पति के दोस्त का एक्सीडेंट हो गया बोलकर सायबर ठग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी से ठगे एक लाख रुपये 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां शातिर ठग ने एमबीपीजी कॉलेज के असिस्टेंट  प्रोफेसर की पत्नी को अज्ञात नंबर से कॉल कर ‘आपके पति के दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, इलाज के लिए एक लाख रुपये चाहिए’ बोल कर एक लाख रुपये ठग लिए। बाद में पूछताछ की तो पता चला कि दोस्त का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. संजय सुनाल एमबीपीजी कालेज में शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शनिवार को डा. संजय कॉलेज में थे। इसी बीच उनकी पत्नी के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिचित मनोज शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में डाक्टर को उपचार के लिए एक लाख रुपये देने हैं। प्रोफेसर की पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इधर, ठग ने जल्द पैसे देने का दबाव बनाया। इस पर उन्होंने ठग को एक लाख रुपये क्यूआर कोड से दे दिए। इसके बाद पति का नंबर मिलाया तो कॉल लग गई। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। पति डा. संजय ने जब मनोज शर्मा से बात की तो उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया, तब उन्हें ठगी का पता चला। इसकी शिकायत कोतवाली और साइबर सेल में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cyber crime Cyber ​​​​thug cheats assistant professor's wife of one lakh rupees by saying that her husband's friend met with an accident Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More