एलआईसी पॉलिसी के सेटलमेंट के नाम पर सायबर अपराधियों ने ठग लिए लाखों रूपये  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी में साइबर ठगी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिस एलआईसी की पॉलिसी को दस साल पहले बंद कर दिया था, उस पर लाखों रुपये सेटलमेंट के रूप में जमा होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सात महीने तक किस्तें भरवाईं। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

हल्द्वानी निवासी आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2015 में उन्होंने बीमा पॉलिसी कराई थी। दो किस्तें जमा करने के बाद बॉन्ड न मिलने पर बंद कर दी। 20 दिसंबर 2024 को दीपक पासवान नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आईजीएमएस डिपार्टमेंट से बताकर कहा कि उनकी पॉलिसी का सेटलमेंट हो रहा है। कुल रकम 6.55 लाख रुपये हो गई है और ड्यूज केवल 15,004 रुपये हैं। यह रकम जमा करने पर पॉलिसी का पैसा खाते में आने का भरोसा दिलाया।विश्वास में आकर आशीष जनवरी से जुलाई तक खाते में रुपये जमा करते रहे। इसके बाद आदेश, संजय नाम के व्यक्ति कॉल की और मेल के जरिए पॉलिसी की रकम बढ़ने की सूचना भेजते रहे। पीड़ित ने 12.50 लाख रुपये डाल दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

पीड़ित युवक ने 20 किस्तों 12.50 लाख रुपये की धनराशि साइबर अपराधियों के बताए खातों में भेज दी। ठगों ने युवक को मेल के माध्यम से बताया गया कि पॉलिसी की रकम 8.04 लाख, 9.39 लाख, 11.24 लाख, 15.42 लाख, 16.39 लाख, 19.64 लाख और 25.94 लाख रुपये हो गई है। हर बार रकम पाने के लिए नई किस्तें जमा करने को कहा गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर केस साइबर थाने को ट्रांसफर कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cheated lakhs of rupees cyber criminals Cyber ​​criminals cheated lakhs of rupees in the name of settlement of LIC policy Cyber fraud Haldwani news LIC policy settlement fraud uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एलआईसी पॉलिसी के सेटलमेंट का झांसा ठग लिए लाखों रूपये सायबर अपराधी सायबर ठगी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More