आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप से भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए  कारोबारी से करीब 22.93 लाख रुपये की सायबर ठगी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप से भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगों ने हल्द्वानी के एक कारोबारी से करीब 22.93 लाख रुपये की ठगी कर ली।एपीके फाइल खोलते ही कारोबारी का मोबाइल फोन हैक हो गया और ठगों ने फोन का पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया। इसके बाद ई-मेल आईडी बदलकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

कारोबारी उमेश कुमार वार्ष्णेय निवासी जज फार्म हल्द्वानी ने बताया कि उनका बरेली रोड हल्द्वानी स्थित एक बैंक शाखा में बचत खाता है। 14 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी और संदिग्ध मैसेज आने लगे, जिन्हें उन्होंने सामान्य समझकर नजर अंदाज कर दिया। कुछ देर बाद खाते से रुपये कटने के संदेश मिले तो साइबर ठगी की आशंका हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

उन्होंने तत्काल बैंक कस्टमर केयर से संपर्ककर खाता लॉक कराया। अगले दिन बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि खाते से जुड़ी 21 लाख रुपये की एफडी को 11 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति ने तुड़वाकर ब्याज सहित 21 लाख 83 हजार 855 रुपये अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। खाते में पहले से मौजूद 1 लाख 10 हजार रुपये जोड़ने पर कुल राशि 22 लाख 93 हजार 855 रुपये थी, जिसे 12 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग पूरी तरह निकाल लिया गया। यह लेन-देन 12 से 14 दिसंबर के बीच किए गए। बताया कि 9 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई थी, जिसे अनजाने में इंस्टॉल कर लिया। साइबर थाना पंतनगर प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गईं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A businessman was defrauded of approximately Rs 22.93 lakh through a fake APK file sent via WhatsApp in the name of an RTO challan Businessman from Haldwani defrauded of approximately Rs 22.93 lakh Cyber fraud Fake APK file sent via WhatsApp in the name of RTO challan rudrapur news uttarakhand news आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप से भेजी गई फर्जी एपीके फाइल उत्तराखण्ड न्यूज रुद्रपुर न्यूज सायबर ठगी हल्द्वानी के कारोबारी से करीब 22.93 लाख रुपये की सायबर ठगी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More