साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से करी चार लाख रुपये की ठगी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। साइबर ठगों ने हरिद्वार के कनखल निवासी एक महिला से पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी कॉल और वीडियो कॉल पर महिला को धमकाते रहे कि उसके खिलाफ 24 एफआईआर दर्ज हैं और नाम पर वारंट जारी है। घबराई महिला ने तीन किस्तों में रकम ट्रांसफर कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पीड़िता क्रिस्टल शर्मा पत्नी विजय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जुलाई को दोपहर दो बजे उसके मोबाइल पर फोन आया कि उसका नंबर बंद किया जा रहा है। इसके बाद लगातार अलग-अलग नम्बरों से कॉल और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आईं। कॉल करने वालों ने खुद को टेलीकॉम ऑफिस दिल्ली और मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया।आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल पर खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन का सब-इंस्पेक्टर विजय खन्ना बताकर आईडी कार्ड दिखाया गया। कॉल पर दो-तीन लोग और जुड़े थे। उन्होंने कहा कि डीएसपी साहब जांच कर रहे हैं और महिला के आधार नंबर व बैंक दस्तावेज भी शेयर किए।महिला को बताया गया कि महाराष्ट्र के एक खाते में उसके नाम पर नौ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, जिस पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। ठगों ने धमकी दी कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो उसके परिवार को जेल हो जाएगी। इसके बाद महिला को सीबीआई की महिला अधिकारी रश्मि शुक्ला से जोड़ दिया गया, जिसने खाते की डिजिटल जांच के नाम पर रकम मंगवाई।एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू करदी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cheated a woman of four lakh rupees cyber crime cyber thugs Cyber ​​​​thugs cheated a woman of four lakh rupees by posing as police and CBI officers haridwar news posing as police and CBI officers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से चार लाख रुपये की ठगी साइबर क्राइम साइबर ठग हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More