साइबर ठगों ने सेवानिवृत्ति शिक्षिका और उनकी भांजी को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 50 लाख रुपये 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुद्रपुर। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्ति शिक्षिका और उनकी भांजी को कथित रूप से भारतीय जांचएजेंसी का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर करीब 18 घंटे तक वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर दिया। जिसके बाद दहशत में आई शिक्षिका के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब पीड़िता ने पंतनगर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। 
 
जरूरी बाजार रानीखेत निवासी सिराज पत्नी अमीनुर रहमान ने साइबर पुलिस को बताया कि 19 जून को उनकी रामनगर निवासी भांजी महनाज उनके घर आई थी। सुबह 11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।उसने खुद को टेलीकॉम विभाग में नियुक्त बताते हुए उनके मोबाइल से अश्लील फोटो शेयर होने की शिकायत आने का जिक्र किया। इससे बचने के लिए एक अन्य नंबर से आए कॉल को रिसीव करने को कहा। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनके आधार कार्ड से एक फर्जी मोबाइल नंबर जारी होने और उनके पास सीबीआई से व्हाट्सएप कॉल आने की बात कही। कुछ देर बाद कथित तौर पर सीबीआई से वीडियो कॉल आया और  नाम, पता, बैंक खाते, गहने, जमीन आदि की जानकारी लेकर आगे की पूछताछ के लिए कॉल को उनके कथित डीएसपी को ट्रांसफर कर दिया। इस बार वीडियो कॉल में पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति खड़ा था। उसने एक स्क्रीनशॉट और सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी फर्जी अरेस्ट ऑर्डर भेजा। साइबर क्राइम प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cheated Rs 50 lakh by digital arrest cyber crime Cyber fraud Cyber ​​​​thug Cyber ​​​​thugs cheated retired teacher and her niece by digital arrest and swindled Rs 50 lakh retired teacher and her niece rudrapur news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 50 लाख रुपये रुद्रपुर न्यूज साइबर ठग सायबर क्राइम सायबर ठगी सेवानिवृत्ति शिक्षिका और उनकी भांजी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More