कस्टम अधिकारी और पुलिस अफसर बनकर साइबर ठगों ने महिला से ठगे 24 लाख रुपये   

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। दिल्ली एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी और पुलिस अफसर बनकर साइबर ठगों ने एक महिला से 24 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने महिला और विदेश में नौकरी करने वाले उनके पति की गिरफ्तारी का खौफ दिखाया था।

 
टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती निवासी भगवती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 10मार्च को फेसबुक के जरिए उनकी पहचान डॉ.शिवम सैनी नाम के प्रोफाइल धारक से हुई। उसने विदेशी व्हाट्सएप नंबर से बातचीत शुरू की और जल्द भारत आने की बात कही। अगले दिन पीड़िता को कॉल आई। कॉलर ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए पीड़िता से कहा कि उनका एक परिचित एयरपोर्ट पर अवैध सोने और भारी नकदी के साथ पकड़ा गया है। वह आपका नाम ले रहा है। इसके बाद पुलिस अधिकारी बताते हुए दूसरी कॉल में मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे नहीं दिएतो महिला और मलेशिया के होटल में नौकरी करने वाले उसके पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने पति से संपर्क किया पर तब बात नहीं हो सकी। इसके बाद महिला को धमकाकर अलग-अलग किस्तों में 24.04 लाख रुपये ठग लिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Crime News; Cyber ​​fraud Customs and police officers Cyber ​​fraudsters swindle ₹24 lakh from a woman by posing as Customs and police officers; Uttarakhand News dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad ₹24 lakh swindled from a woman

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More