चार दिवसीय अंतर-विद्यालयी आयोजन में सिंथिया के इंटरेक्ट क्लब ने पांच ट्रॉफियां और पदक किए अपने नाम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। रोटरी क्लब से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के इंटरेक्ट क्लब प्रतिनिधियों ने रायला (रोटरी यूथ लीडरशिप एक्टिविटी) में सहभागिता कर नेतृत्व क्षमता के विविध पहलुओं को गतिविधियों के माध्यम से सीखा। इस चार दिवसीय अंतर-विद्यालयी आयोजन में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के इंटरेक्ट क्लब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच ट्रॉफियां और पदक अपने नाम किए।
 
चित्रांश पाण्डेय ने बॉलीवुड पार्टी कार्यक्रम में प्रथम स्थान तथा खुली वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सात्विक रौतेला और रविन्द्र रावत ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। गौरव शर्मा ने ‘खजाना खोजो’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आलोक ममगाई और मौलिक कपिल की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिला।
 
प्रतियोगिता में चित्रांश पाण्डेय, सात्विक रौतेला, रविन्द्र रावत, गौरव शर्मा, आलोक ममगाई, मौलिक कपिल, दिव्यांश सिंह, पियूष नेगी और अक्षत भाकुनी ने प्रतिभाग किया। रायला कार्यक्रम रोटरी क्लब हल्द्वानी की पहल पर रामनगर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग सात दर्जन छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 
उत्कृष्ट उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में इंटरेक्ट क्लब के प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रविन्द्र कुमार रौतेला सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं गईं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cynthia Senior Secondary School Haldwani Cynthia's Interact Club wins five trophies and medals Cynthia's Interact Club won five trophies and medals. Uttarakhand News Four-day inter-school event Haldwani news In a four-day inter-school event उत्तराखण्ड न्यूज चार दिवसीय अंतर-विद्यालयी आयोजन सिंथिया के इंटरेक्ट क्लब ने पांच ट्रॉफियां और पदक किए अपने नाम सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More