देहरादून। देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में एक कार से महिला व पुरुष की लाश मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार सुबह थाना राजपुर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष मृत अवस्था में बैठे मिले। जानकारी के मुताबिक़ वाहन मृतक राजेश साहू का था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे, राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है तथा महेश्वरी देवी विधवा है पुलिस को घटनास्थल की जांच में कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली दोनों मृत अवस्था में गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार एसी ऑन रहने के कारण गैस, तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में एसी की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं पाए गए, शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]