रेलवे स्टेशन के पास देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो लोगों के शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव  मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।

मामले की सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। बाद में दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे। वहीं विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दोनों मृतकों से जुड़े लोगों और घटनास्थल से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

दो लोगों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bodies of two people crime news Devbhoomi News Hindi News Khatima news Khatima Railway Station late night incident News from the hills News From the Pahad suspicious circumstances The bodies of two people were found under suspicious circumstances late at night near the railway station udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More