हल्द्वानी। यहां रेलवे स्टेशन स्थित ठोकर लाइन इलाके में शनिवार देर रात खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर अभी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाके में सघन पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]