दस दिन से घर से लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में दस दिन से घर से गायब महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव काफी दिनों से लटका होने के कारण काफी हद तक क्षत विक्षत हो चुका है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को कमलुबागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा और सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ पंकज जोशी मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। महिला की शिनाख्त तारा देवी (47) पत्नी ललित सिंह हरिपुर नायक थाना मुखानी निवासी के रूप में हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी। उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। अचानक 26 मार्च को वो घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के एक पैर की एड़ी को जानवरों ने नींच दिया है। संभवतः इसी वजह से कमर के नीचे का वस्त्र गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a woman missing from home for ten days found hanging from a tree Haldwani news police sent for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More