मसूरी में एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 
मसूरी। यहां 12 कैंची क्षेत्र के एक कमरे में 36 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बताया गया कि युवक पिछले दो दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला था।संदेह होने पर स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी युवक के रूप में हुई है, जो मसूरी में किराए के कमरे में रहकर रोजमर्रा के काम कर रहा था। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। 
 
मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा। कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साध रही है और उनकी तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Dead body found in a room in Mussoorie Dead body of a youth found in a room in Mussoorie under suspicious circumstances Dead body of a youth found in suspicious circumstances Mussoorie news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज मसूरी न्यूज मसूरी में एक कमरे से मिला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More