खटीमा। ऊधमसिंहनगर के किलपुरा रेंज में दो दिन से लापता शारदा रेंज के वन दरोगा का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
शारदा रेंज टनकपुर की कलोनिया चौकी में तैनात चोरगलिया निवासी 47 वर्षीय वन दरोगा दीप चंद्र उप्रेती शनिवार को जंगल को निकले थे। वहां से वह दुगाड़ी श्रीपुर बिछवा सब्जी लेने आ रहे थे। उनके साथ फायर वॉचर सुभाष था। प्यास लगने पर दरोगा रास्ते में बैठ गए और सुभाष को पानी लेने भेज दिया। जब सुभाष लौटा तो वन दरोगा नहीं मिले। सुभाष ने इसकी सूचना सेना पानी चौकी के स्टाफ को दी। वहां से सूचना टनकपुर रेंजर को दी गई। रेंजर ने एक टीम मौके पर भेज तलाश की लेकिन वन दरोगा का पता नहीं चला। सोमवार तड़के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल, जेब से 13 हजार रुपये और आईडी कार्ड मिला है। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर मनी पुण्यानी ने बताया कि वन दरोगा के शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। गर्मी से शव सड़ चुका है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा है। एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने कहा कि मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 दीपावली का त्योहार मनाने घर जा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]