चंपावत में संदिग्ध हालात में मिला युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां स्थित ग्राम चौकी क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने चौकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी जिसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया। सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहें है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news Dead body of girl found under suspicious circumstances in Champawat police started investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More