निजी बैंक में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, सड़क किनारे मिला शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बैंक में कार्यरत कर्मचारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुबह घर से निकले थे और कुछ ही घंटों बाद उनका शव सड़क किनारे एक दुकान के पास मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुखानी क्षेत्र में एक निजी बैंक में कार्यरत विक्रम चौबे (47) को अचेत अवस्था में देखकर एक टेंपो चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही ऐसा कोई स्पष्ट संकेत मिला जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो। जबकि परिजन इस आशंका को खारिज कर रहे हैं कि विक्रम ने खुदकुशी की होगी। उनका कहना है कि विक्रम मानसिक रूप से मजबूत और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदार, मित्रों और कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने कहा है कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: body found on the roadside died under suspicious circumstances Employee working in a private bank Employee working in a private bank died under suspicious circumstances Haldwani news uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज निजी बैंक में कार्यरत कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More