हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिले है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर दो शव देखे। उन्होंने तुरंत ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन वहां कोई पहचान पत्र, सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला, जो मृतकों की पहचान या घटना के कारणों को स्पष्ट कर सके।प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, क्योंकि दोनों शव एक साथ मिले और ट्रेन की चपेट में आने के संकेत मिले हैं।फिर भी पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही और सभी पहलुओं की गहन जांच के साथ ही स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत संपर्क करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Jwalapur police station area of ​​Haridwar Railway Track the mutilated bodies of a man and a woman were found The mutilated bodies of a man and a woman were found on the railway track in Jwalapur police station area of ​​Haridwar uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज एक महिला और पुरुष का मिला क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक हरिद्वार का ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More