नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में मिला हरियाणा के ब्यापारी का सड़ा-गला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड में आमपड़ाव के पास मटियाल तोक में सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। मौके पर पहुंची ज्योलिकोट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी रोड आम पड़ाव के निकट मटियाल तोक के पास फरीदाबाद हरियाणा निवासी 35 वर्षीय नगेंद्र चौधरी पुत्र रणजीत चौधरी की सड़ी गली अवस्था में शव पाया गया है। बताया गया कि मृतक कपड़े का बड़ा एक्सपोर्टर था। 30 मई को हरियाणा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर परिजनों के साथ उसको तलाशने का कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस नैनीताल पहुंची और ज्योलिकोट पुलिस की मदद से पुलिस ने युवक के पास सड़क किनारे सड़ी गली अवस्था में शव को बरामद कर लिया। ज्योलिकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक की पत्नी व अन्य परिजनो को भी सूचित कर दिया है। अभी मौत के कारणों का स्पस्टीकरण नहीं हो पाया है। हरियाणा पुलिस के विवेचक द्वारा ही मृतक के मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Decomposed body found Decomposed body of Haryana businessman found on Nainital-Haldwani road nainital news police sent for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More