दीपक बाली बने आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज आप प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में काशीपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार रहे दीपक बाली को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा करने के बाद आप प्रभारी ने कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और जिस तरीके से पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडा उससे जाहिर है कि जनता ने पार्टी को अपार स्नेह दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें चुनाव में हारने का गम नहीं है लेकिन आप पार्टी ने जो मेहनत इस चुनाव में की है इससे ज्यादा मेहनत भविष्य में करेगी और लगातार काम की राजनीति पार्टी करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

वहीं आप के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस उम्मीद पर वो पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी का कार्यकर्ता कभी भागता नहीं है वो जीतता है और सीखता है । वो एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकर्ता के रुप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और जल्द संगठन को मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे। आप पार्टी आने वाले समय में नगर निगम और नगर पालिका के सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडेगी और चंपावत उपचुनाव के लिए पार्टी आपसी चर्चा के बाद चुनाव लडने पर जल्द विचार करेगी जिसकी सूचना प्रेस के माध्यम से अवगत कराई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More