देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, प्रधानमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर करेंगे उदघाटन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल मंगलवार (23 मई) को किया गया, जो सफल रहा। अब गुरुवार (25 मई) को देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इसके बाद देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 28 मई से नियमित रूप से चलने लगेगी। इस ट्रेन के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रैवल टाइम और कम हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को तय कर लेगी। यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन की औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। इसके अलावा अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित


देहरादून से दिल्ली का शेड्यूल
स्टेशन- समय
देहरादून- सुबह 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार रेलवे स्टेशन- सुबह 11.45 बजे

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

दिल्ली से देहरादून का शेड्यूल

आनंद विहार- शाम 5.20 बजे मेरठ- 6.38 मुजफ्फरनगर- 7.08 सहारनपुर- 7.55 रुड़की- 8.31 हरिद्वार- 9.15 देहरादून- रात 10.35

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dehradun-Delhi Vande Bharat Express train Prime Minister will inaugurate today by showing green flag through virtual medium Uttrakhand news Vande bharat express train

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More