देहरादून पुलिस ने गैंग लीडर रफीक सहित 1 करोड़ की स्मैक की बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। तस्करों द्वारा उत्तरप्रदेश के बरेली से उत्तराखंड में लाई गई लगभग 1 करोड़ की स्मैक पुलिस ने बरामद की है। इस गैर कानूनी धंधे में शामिल मुखिया को सहसपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जबकि गिरोह में शामिल 3 लोग अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने स्मैक तस्करी को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और गिरोह के मुखिया के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी रफीक को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

सीओ विकासनगर वीडी उनियाल ने बताया कि आरोपी रफीक गिरोह का सरदार है और यही बरेली से उत्तराखंड स्मैक की तस्करी को अंजाम दे रहा था। इस गिरोह में 3 से 4 लोग और शामिल हैं जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1 

बताते चले कि रफीक और उसके साथ कुछ और लोग मिलकर बरेली से उत्तराखंड एवं हिमाचल तक में स्मैक तस्करी को अंजाम देते थे। सहसपुर में बरेली के नशा तस्करो द्वारा सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस चौकन्नी हुई। जिसके चलते 23 जून को गिरोह के पहले सदस्य अलीम को पुलिस ने 13.50 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। अलीम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगले ही दिन गिरोह के दूसरे सदस्य नौशाद को भी 11.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद 27 जून को गिरोह के 3 और सदस्यों का भंडाफोड़ हुआ और उनके पास से 313 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उनके जरिए पुलिस मुख्य आरोपी रफीक तक पहुंची और रफीक को 1 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More