पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के साथ धामी कैबिनेट में आज हो सकता है विस्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। धामी कैबिनेट में आज हो सकता है विस्तार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे राजभवन पहुंचेंगे, जहां संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है।

 
सूत्रों के अनुसार धामी सरकार आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट के सभी मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
 
बताया जा रहा है कि वर्तमान में मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त हैं, जिन्हें आज भरा जा सकता है। संभावना है कि पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। यह विस्तार जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, ताकि सरकार में संतुलन और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
 
राजनीतिक गलियारों में इस संभावित विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें आज के घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। यदि यह विस्तार होता है, तो यह धामी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जाएगा, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dhami cabinet may expand today with the inauguration of five new ministers expansion of Dhami cabinet inauguration of five new ministers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज धामी कैबिनेट का विस्तार पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More