राज्य में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने में धामी सरकार पूरी तरह नाकाम – डॉ कैलाश पाण्डेय 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। नैनीताल की घटना ने उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं- युवतियों- बच्चियों की सुरक्षा के सवाल को एक बार फिर सामने ला दिया है। राज्य में लगातार यौन हिंसा और महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। बीते अप्रैल के महीने में ही देखें तो जौनसार में एक युवती के साथ सरकारी शिक्षक द्वारा दुष्कर्म और फिर पंचायत के माध्यम से मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गयी। पता चला कि आरोपी पूर्व मेंभी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे कर उन्हें रफा-दफा करवा चुका है।  उधमसिंह नगर जिले में तो चलते टेम्पो में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। इसी जिले में सातवीं कक्षा के छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला भी सामने आया। इसी तरह की दर्जनों घटनाएं अप्रैल के महीने में ही प्रदेश में हुई, जिसमें पिता द्वारा पुत्री के साथ दुष्कर्म से लेकर अधेड़ उम्र की महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले तक सामने आ रहे हैं, यह बेहद चिंताजनक है। यह बात भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने प्रेस बयान जारी कर कही।
 
उन्होंने कहा कि जिस राज्य के निर्माण से लेकर हर संघर्ष में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उसमें आए दिन महिलाओं के विरुद्ध यौन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। स्पष्ट तौर पर यह उत्तराखंड की भाजपा की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की नाकामी है।महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार बढ़ रहे हैं तो इसकी सीधी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार की है। महिला अपराध में लगातार वृद्धि और प्रदेश को सांप्रदायिक उन्माद में गर्क करने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिम्मेदार हैं। इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाकपा(माले) मांग करती है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महिला सुरक्षा में असफलता और सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने में अपनी भूमिका के लिए तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dhami government has completely failed to stop the incidents of women harassment which are increasing continuously in the state Dhami government has completely failed to stop the incidents of women harassment which are increasing continuously in the state - Dr. Kailash Pandey Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More