पिथौरागढ़ के आपदाग्रस्त 321 परिवारों का होगा विस्थापन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के आपदाग्रस्त 321 परिवारों का 6.65 करोड़ की लागत से विस्थापन होगा। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के अनुसार पिछले साल पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में अतिवृटि के कारण भारी आपदा आयी थी। जिससे कई मकान जमीदोंज हो गये तो कई मलबे में दब गये थे। इस दौरान 44 गांवों के 321 परिवार आपदा से प्रभावित हुए थे। धारचूला मुनस्यारी और बंगापानी तहसील में भारी नुकसान हुआ था। कई सड़के और पुल नेस्तनाबूद हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि आपदा के चलते धारचूला तहसील के 12 गांवों के 131 परिवार, बंगापानी के आठ गांवों के 36, मुनस्यारी के नौ गांवों के 134, तेजम के चार गांवों के 12, डीडीहाट के दो गांवों के चार तथा कनालीछीना तहसील के एक गांव के चार परिवार आपदा में बेघर हो गये। यही नहीं कई लोग आपदा के शिकार हो गये। इनमें से कई लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से इन परिवारों के लिये तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गयी और स्कूलों तथा अन्य जगह ठहराया गया। प्रशासन की ओर से भी इन्हें विस्थापित करने की बात कही गयी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया कि सरकार की ओर से 321 परिवारों के विस्थापन के लिये छह करोड़ 65 लाख 50 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विस्थापन कार्य में तेजी लायें और आवासों का निर्माण बरसात से पहले कराना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More