रेलवे की भूमि पर बने भवनों के ध्वस्तीकरण को जिला प्रशासन ने रेलवे के अधिकारियों से मांगा एक्शन प्लान, बवाल की आशंका पर असम और नागालैंड से करी अतिरिक्त पुलिस बल की मांग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि हल्द्वानी शहर में रेलवे की भूमि पर बनने 4500 भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से एक्शन प्लान मांगा गया है। रेलवे से मिलने वाले एक्शन प्लान के बाद प्रशासन उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल मुहैया कराएगा।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे के अधिकारियों के साथ विगत 4 अप्रैल को प्रशासन की बैठक हो चुकी है। जिसमें रेलवे से अतिक्रमण हटाने के लिए 11 अप्रैल तक एक्शन प्लान मांगा गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे की भूमि में हुए अतिक्रमण की जद में करीब 4500 भवन आ रहे हैं। इन भवनों को पूरी तरह से अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना है। इतने बड़े पैमान पर अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे को भारी संख्या में पुलिस बल की जरूरत होगी। कई चरणों में अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। इस अतिक्रमण को हटाने में एक माह से अधिक का भी समय लग सकता है। इस स्थिति में बगैर एक्शन प्लान के काम संभव नहीं है। रेलवे के 11 अप्रैल तक प्लान देने के बाद ही प्रशासन उस पर आगे की कार्रवाई के लिए विचार करेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण रेलवे के अधिकारी ही हटाएंगे। जिला प्रशासन उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

हल्द्वानी में रेलवे अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है, जिसको लेकर रेलवे विभाग ने नैनीताल जिला प्रशासन के साथ बीते दिनों पहले एक बैठक भी की है। ऐसे में रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए फोर्स और अधिकारियों की तैनाती के साथ ही रेलवे के प्लान को जिला प्रशासन को देना है। हल्द्वानी स्थित डीएम कैंप कार्यालय में डीएम नैनीताल, धिराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे के साथ जिला प्रशासन कि 4 अप्रैल को एक बैठक हो चुकी है, जिसमें उनके द्वारा रेलवे को कहा गया है कि इतने बड़े अतिक्रमण के हिस्से को हटाने के लिए उनके पास क्या प्लान है, क्योंकि साढ़े चार हजार अतिक्रमण है, जिनको तोड़ा जाना है क्योंकि अतिक्रमण का एरिया बहुत बड़ा है, ऐसे में अलग-अलग फेस में किस तरह की कार्रवाई होनी है जिसके लिए बड़े पैमाने पर मेन पावर के साथ ही संसाधनों की जरूरत होगी, उसकी पूरी रूपरेखा रेलवे जिला प्रशासन को 11 अप्रैल को देगा, जिसके बाद वो एसएसपी नैनीताल के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें अतिक्रमण के दौरान किंतने मजिस्ट्रेटो और फोर्स की तैनाती की जाएगी, उस पर बातचीत की जाएगी क्योंकि यह अतिक्रमण एक दिन में नहीं टूट सकता। अतिक्रमण को तोड़ने के लिए महीने भर का समय भी लग सकता है, ऐसे में कार्रवाई से पहले एक प्लान बनाया जाएगा जिसके तहत अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी मुताबिक हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए हैं, जिन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। इनमें कुछ झोपड़ियां हैं तो कुछ पक्के मकान हैं। वहीं कुछ लोग दुकानें बनाकर अपना कारोबार भी चला रहे हैं। इसी कारण से प्रशासन और पुलिस बहुत कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने जा रही है। क्योंकि जिस दिन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होगी, उस दौरान बवाल होने की पूरी-पूरी आशंका है। इसीलिए असम और नागालैंड से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More