वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापिका को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऊधमसिंह नगर। यहां शिक्षा विभाग में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊधमसिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने तीन प्राथमिक विद्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद दो प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

डीईओ के अनुसार 13 फरवरी को विकासखंड बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बैतखेड़ी में औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में आवागमन की दो अलग-अलग पंजिकाएं संचालित होती मिलीं। इसके अलावा रिकॉर्ड संधारण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी कई कमियां पाई गईं। मामले में मो. यूसुफ सहित संबंधित सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

8 सितंबर 2025 को विकासखंड बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय,मडैयाहट्ट (केलाखेड़ा) के निरीक्षण में पायागया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अंगन लाल बिना प्रभार हस्तांतरण किए अवकाश पर चले गए थे।पूर्व में जारी नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

खटीमा क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित विद्यालय में उप शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका कीर्ति राना की नियुक्ति संदिग्ध पाई गई।आरोप है कि उन्होंने कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त की। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खटीमा से संबद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिक जांच के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है और विस्तृत जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Education Officer suspended two headmasters and one assistant teacher on financial and administrative irregularities District Education Officer's action on financial and administrative irregularities two headmasters and one assistant teacher suspended udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दो प्रधानाध्यापकों सहित एक सहायक अध्यापिका निलंबित वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं पर जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More