नैनीताल। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)नैनीताल वंदना द्वारा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद / स्थान एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों /ज्येष्ठ उप प्रमुख / कनिष्ठ उप प्रमुख के पद / स्थान पर निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया है।
जिसके क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0), नैनीताल वंदना द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद / स्थान पर निर्वाचन संपन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नैनीताल व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) नियुक्त किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) अपनी सहायतार्थ किसी कुशल अधिकारी / कर्मचारी को अपने स्तर से लिखित आदेशानुसार तैनात करते हुए उसकी प्रति जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (प.), नैनीताल को उपलब्ध करायेंगे। एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों / ज्येष्ठ उप प्रमुख / कनिष्ठ उप प्रमुख के पद/स्थान पर निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किए गए हैं। जिसमें उप जिलाधिकारी धारी कृष्ण नाथ गोस्वामी को विकासखंड ओखलकांडा और उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली को विकासखंड धारी का सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किया गया है। प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, नैनीताल वीसी पंत को विकासखंड रामगढ़ और उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका आर्या को विकासखंड बेतालघाट का सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किया गया है। उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक को विकासखंड भीमताल और उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह को विकासखंड हल्द्वानी का सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किया गया है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा को विकासखंड कोटाबाग और उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार को विकासखंड रामनगर का सहायक निर्वाचन अधिकारी (असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर) नामित किया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]