जिलाधिकारी ने धर्मांतरण पर अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र किया निरस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। धर्मांतरण के मामले में जिला स्क्रूटनी कमेटी की संस्तुति के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गदरपुर निवासी एक व्यक्ति को 14 जनवरी 2019 को जारी किए गए अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया।

 
संबंधित व्यक्ति ने कमेटी के सामने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का लिखित बयान दिया था। धर्मांतरण के चलते जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की प्रदेश में संभवत पहली कार्रवाई है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि गदरपुर निवासी अरविंद सैनी पुत्र उग्रसेन ने एसडीएम को शिकायत दी। आरोप लगाया कि सुरेंद्र सागर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। आरोप की जांच में सामने आया कि राजन कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी चकरपुर बराखेड़ा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने सोशल मीडिया पर राजन मसीह नाम से आईडी बनाई है। एडीएम ने बताया कि हिन्दू धर्म के तहत अनुसूचित जाति से ईसाई धर्म अपनाने पर राजन को अनुसूचित जाति का लाभ नहीं दिया जा सकता। एसडीएम गदरपुर की आख्या, जिला स्क्रूटनी कमेटी की जांच के बाद राजन का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त करने की डीएम से संस्तुति की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Conversion case Devbhoomi News District Collector proceedings District Collector revokes SC certificate on conversion Hindi News News from the hills News From the Pahad Rudrapur/Gadarpur News SC certificate revoked udham singh nagar news uttarakhand news अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र निरस्त उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज जिलाधिकारी की कार्यवाही धर्मांतरण प्रकरण रुद्रपुर/गदरपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने पर एनएचएआई ने टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने की घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कार्रवाई करते हुए टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, निर्माण कार्य से जुड़ी सीपीसी (CPC) कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन […]

Read More
उत्तराखण्ड

गलत दिशा में आए एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से छिटककर गिरी बाइक में आग लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बरेली रोड पर गलत दिशा में आए एक बेकाबू ट्रक ने गुरुवार रात सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस  दौरान  छिटककर गिरी बाइक में भीषण आग लग गई। बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

Read More