नैनीताल -हल्द्वानी हाइवे की खराब हालात पर जिलाधिकारी नैनीताल ने जिम्मेदार अधिकारीयों एवं ठेकेदार पर मुकदमे के दिए आदेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के रानीबाग से ज्योलिकोट तक सड़क की खराब हालत पर कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को तलब कर एक सप्ताह के भीतर सड़क का नवीनीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
 
डीएम ने स्पष्ट कहा कि महज तीन साल में सड़क का पूरी तरह खराब होना निर्माण की गंभीर गुणवत्ता कमी को दर्शाता है। उन्होंने सरकारी धन की बर्बादी का मुद्दा उठाते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
 
अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि मार्ग का डामरीकरण वर्ष 2021 में हुआ था और वर्तमान में सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा चुका है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग केवल नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।
 
उन्होंने अधिशासी अभियंता को स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेश दिया कि सड़क की समयपूर्व खराबी की जांच कर दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए और रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराई जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bad condition of Nainital-Haldwani highway District Magistrate Nainital District Magistrate Nainital ordered to sue the responsible officers and contractor on the bad condition of Nainital-Haldwani highway nainital news ordered to sue the responsible officers and contractor uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिम्मेदार अधिकारीयों एवं ठेकेदार पर मुकदमे के आदेश जिलाधिकारी नैनीताल नैनीताल -हल्द्वानी हाइवे की खराब हालात नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More