वर्षों से लंबित भूमि आदेश दबाने पर डीएम देहरादून ने सदर कानूनगो को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनता दर्शन में प्राप्त एक गंभीर शिकायत पर कड़ा एक्शन लेते हुए सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी रोड निवासी बुजुर्ग रविन्द्र सिंह ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके भूमि से संबंधित धारा-28 के अंतर्गत पारित आदेश का पिछले सात वर्षों से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।यह आदेश तत्कालीन कलेक्टर द्वारा 16 मई 2018 को पारित किया गया था, जिसका अमल अब तक नहीं किया गया। प्रकरण के अनुसार, आर-6 में इन्द्राज वर्ष 2023 में दर्ज हो चुका था और दिसंबर 2023 में कानूनगो माजरा को संबंधित पत्रावली भी भेजी गई थी।इसके बावजूद संबंधित कानूनगो द्वारा नक्शे की दुरुस्ती नहीं की गई।एसडीएम और तहसीलदार द्वारा पूर्व में कई चेतावनियाँ देने के बावजूद जब कानूनगो ने कार्य में लापरवाही बरती, तो जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “लापरवाही और आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी कार्मिक कार्यप्रवृत्ति सुधारें, अन्यथा अगली बारी उनकी हो सकती है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news DM Dehradun suspended Sadar Kanungo DM Dehradun suspended Sadar Kanungo for suppressing land orders pending for years Land orders pending for years uttarakhand news उत्तराखंड न्यूज डीएम देहरादून ने सदर कानूनगो को किया निलंबित देहरादून न्यूज वर्षों से लंबित भूमि आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More